दिल्ली में छाया घना कोहरा, कई ट्रेनें हुई लेट, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
January 11, 2025 | by Deshvidesh News

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ. अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण कई ट्रेन लेट हुईं हैं. मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में रात साढ़े 12 बजे से देर रात डेढ़ बजे तक न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर रही, जो उसके बाद सुधर कर 200 मीटर हो गई तथा सुबह साढ़े सात बजे तक भी दृश्यता 200 मीटर रही. सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा.
कोहरे के कारण कई ट्रेन लेट
दिल्ली आने-जाने वाली कुल 26 ट्रेन लेट हुई हैं. जबकि 8 ट्रेन के समय को बदला गया है. 8 में से 4 ट्रेन के समय में अब तक दो बार बदलाव किया गया है.
ट्रेन संख्या | नाम | कितनी देर हुई लेट |
12565 | बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | 3 घंटा 42 मिनट लेट |
14005 | लिछवी एक्सप्रेस | 4 घंटा, 24 मिनट लेट |
15658 | ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस | 4 घंटे 15 मिनट लेट |
12397 | महाबोधि एक्सप्रेस | 4 घंटा 25 मिनट लेट |
12273 | हावड़ा दूरंतो | एक घंटा 44 मिनट लेट |
12555 | गोरखधाम एक्सप्रेस | 2 घंटा 50 मिनट लेट |
14451 | श्रम शक्ति एक्सप्रेस | 3 घंटा 23 मिनट लेट |
12275 | नई दिल्ली हमसफर | 3 घंटा 13 मिनट लेट |
12309 | तेजस राजधानी | एक घंटा 49 मिनट लेट |
4270 | ऊंचाहार एक्सप्रेस | 7 घंटे लेट |
12427 | रीवा आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस | 3 घंटा 40 मिनट लेट |
12417 | प्रयागराज एक्सप्रेस | एक घंटा 39 मिनट लेट |
22181 | जबलपुर हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस | 2 घंटे 37 मिनट लेट |
12447 | उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | 2 घंटा 42 मिनट लेट |
12414 | JAT AII एक्सप्रेस | 10 घंटा लेट |
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत थी.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
सफेद बालों को काला कैसे करें? यहां है बालों को काला करने का नेचुरल तरीका, 5 मिनट में हो जाएगा कमाल, जड़ से काले होंगे सफेद बाल
February 23, 2025 | by Deshvidesh News
Bihar Budget 2025: सम्राट चौधरी आज पेश करेंगे बिहार का बजट, इन सेक्टर्स पर फोकस रहने की है संभावना
March 3, 2025 | by Deshvidesh News
Earthquake:सुबह-सुबह हिला दिल्ली-NCR, लोगों ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
February 17, 2025 | by Deshvidesh News