Rekha Gupta Net Worth: कितनी संपत्ति की मालिक हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पति की आय भी जानिए
February 19, 2025 | by Deshvidesh News

Rekha Gupta Net Worth: शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा की विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया है. रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं. साथ ही महिला होने का फायदा भी उन्हें मिला है. रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली है. लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में रेखा का परिवार दिल्ली आ गया था. रेखा पेशे से वकालत करती हैं. इससे पहले वो पार्षद रह चुकी हैं. फिर इस बार के चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं. अब उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है. रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं. यहां जानिए रेखा गुप्ता कितनी संपत्ति की मालकिन हैं.
विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के 11 दिन बाद आखिरकार भाजपा ने एक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है. बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की.
रेखा गुप्ता की संपत्ति का यह ब्योरा विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान उनके द्वारा भरे गए हलफनामे से ली गई है.

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेटवर्थ.
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति
रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति: ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+)
रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां: ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+)
रेखा गुप्ता की वार्षिक आय
2023-24: ₹6.92 लाख (7 लाख)
2022-23: ₹4.87 लाख (5 लाख)
2021-22: ₹6.51 लाख (6.5 लाख)
2020-21: ₹6.07 लाख (6 लाख)
2019-20: ₹5.89 लाख (6 लाख)
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय
2023-24: ₹97.33 लाख (~97 लाख)
2022-23: ₹64.56 लाख (~65 लाख)
2021-22: ₹23.13 लाख (~23 लाख)
रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत करीब ₹4.33 लाख रुपए बताई गई है.
यह भी पढ़ें – जींद में जन्म, दो साल की उम्र में आईं दिल्ली; कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
रात को गुनगुने पानी में घी मिलाकर पिएं, अगली सुबह पेट की सारी गंदगी निकल जाएगी बाहर
February 25, 2025 | by Deshvidesh News
Success Story: बचपन में पिता को खोया, मां को हुई गंभीर बीमारी, घरों में सफाई कर पूरी की पढ़ाई, आज हैं कांस्टेबल
February 28, 2025 | by Deshvidesh News
इन्फोसिस में तेंदुआ दिलाएगा वर्क फ्रॉम होम की सुविधा, नायारण मूर्ति के 70 घंटे वाले बयान पर वायरल मीम्स की आई बाढ़
January 11, 2025 | by Deshvidesh News