नार्थ वेस्ट दिल्ली की 10 सीटों पर AAP, BJP या Congress के कौन हैं उम्मीदवार, यहां जानिए नाम
January 24, 2025 | by Deshvidesh News

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए नार्थ वेस्ट दिल्ली की 10 सीटों का रण…कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें… सब कुछ…
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार |
किराड़ी | अनिल झा | बजरंग शुक्ला | राजेश गुप्ता |
नरेला | शरद चौहान | राज करन खत्री | अरुणा देवी |
मुंडका | जसबीर कराला | गजेंद्र दराल | धर्मपाल लकरा |
रोहिणी | प्रदीप मित्तल | विजेंद्र गुप्ता | सुमेश गुप्ता |
मंगोलपुरी (एससी) | राकेश जाटव धर्मरक्षक | राजकुमार चौहान | हनुमान चौहान |
बादली | अजेश यादव | दीपक चौधरी | देवेंद्र यादव |
बवाना (एससी) | जय भगवान | नरेंद्र कुमार | सुरेंद्र कुमार |
नांगलोई जाट (एससी) | रघुविंदर शौकीन | मनोज शौकीन | रोहित चौधरी |
सुल्तानपुर माजरा (एससी) | मुकेश अहलावत | कर्म सिंह कर्मा | जय किशन |
रिठाला | मोहिंदर गोयल | कुलवंत राणा | सुशांत मिश्रा |
अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
खराब प्रोडक्ट्स या खानपान ही नहीं बल्कि इस एक वजह से भी गिरते हैं महिलाओं के बाल, जान लीजिए यहां
January 17, 2025 | by Deshvidesh News
चेहरे पर हो गए हैं दाग-धब्बे तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि इन दो आर्युवेदिक चीजों का करें इस्तेमाल, स्किन एक्सपर्ट ने बताए टिप्स
January 18, 2025 | by Deshvidesh News
इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, फोटो शेयर कर सुनाई खुशखबरी, फैंस बोले- बधाई हो
February 15, 2025 | by Deshvidesh News