पीपल्स पल्स EXIT POLL: दिल्ली में BJP को किसने दिया छप्परफाड़ वोट, देखिए पूरी लिस्ट
February 5, 2025 | by Deshvidesh News

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को इस बार बंपर सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. पीपल्स पल्स एजेंसी के अनुसार, बीजेपी को दिल्ली की 70 सीटों में से 60 सीटों तक मिल सकती हैं.
पल्स पल्स एग्जिट पोल : किसने दिया, कितना वोट
समुदाय | आप (AAP) | भाजपा+ (BJP+) | कांग्रेस (CONG) | अन्य (OTHERS) |
यूपी/बिहार-पूर्वांचल | 34.5% | 54.0% | 6.3% | 2.4% |
दिल्ली स्थानीय | 30.2% | 47.6% | 7.8% | 5.6% |
उत्तर भारतीय | 22.1% | 54.6% | 8.1% | 2.8% |
हरियाणवी | 30.2% | 57.3% | 7.2% | 5.2% |
पहाड़ी/उत्तराखंडी | 22.1% | 70.3% | 3.1% | 4.5% |
पंजाबी | 50.2% | 43.6% | 5.3% | 0.9% |
मारवाड़ी | 31.6% | 51.5% | 8.7% | 8.2% |
उत्तर पूर्व | 22.1% | 62.0% | 13.5% | 2.4% |
दक्षिण भारत | 40.4% | 33.9% | 11.3% | 14.4% |
कश्मीरी पंडित | 25.0% | 44.1% | 13.8% | 17.1% |
पीपल्स पल्स एजेंसी का अनुमान है कि बीजेपी को इस बार दिल्ली की 70 सीटों में से 60 सीटें तक मिल सकती हैं. वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को सिर्फ 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को इस बार भी खाली हाथ रहने का अनुमान जताया गया है.
बीजेपी के नेता दिल्ली की चुनावी रैलियों में 50 से 55 सीटों का अनुमान लगाते रहे हैं. लेकिन इतनी बंपर सीटों का अनुमान शायद ही किसी बीजेपी नेता ने लगाया होगा.
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गए हैं और 5 बजे तक कुल 57.7% मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मुस्तफाबाद सीट पर 66.7% वोटिंग हुई है, तो वहीं करोल बाग विधानसभा सीट पर सबसे कम 47% वोट पड़े हैं. मतगणना 8 फरवरी को होगी, तब पता चलेगा कि इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनने जा रही है और एग्जिट पोल्स के रुझान कितने सही साबित होते हैं.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
‘हमारा तो सबकुछ ही…’,मीना देवी का दर्द जान पसीज जाएगा आपका कलेजा, पढ़ें नई दिल्ली स्टेशन पर रात में हुआ क्या था
February 16, 2025 | by Deshvidesh News
खांसी और गले की खराश ने कर रखा है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय झट से मिलेगा आराम
January 11, 2025 | by Deshvidesh News
Live : बम बम भोले के गूंजे जयकारे.. महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
February 26, 2025 | by Deshvidesh News