Padma Awards 2025: अरिजीत सिंह से लेकर अजीत कुमार, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन सेलेब्स का पद्म अवॉर्ड्स 2025 की लिस्ट में नाम
January 26, 2025 | by Deshvidesh News

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को गृह मंत्रालय ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म पुरस्कार तीन कैटेगरी में प्रदान किए जाते हैं, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री हैं. जहां बिहार की जानी-मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. तो वहीं बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजीत कुमार सहित 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कारों से नवाजा गया.
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अरिजीत सिंह का संगीत में शानदार करियर रहा है. वे पहली बार तब मशहूर हुए जब उन्होंने 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. हालांकि वह शो नहीं जीत पाए. लेकिन उनके हुनर और संगीत को पहचान मिल गई. इसके बाद बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बाद से ही उन्होंने कई भाषाओं में कई मशहूर गाने गाए हैं. उनके कुछ सबसे मशहूर बॉलीवुड गाने हैं तुम ही हो, लुट पुट्ट गया, चलेया, ओ सजनी रे, झूमे जो पठान, केसरिया हैं.
एक्टर अजीत कुमार की बात करें तो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इस प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार को प्राप्त कर बहुत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपने देश के प्रति योगदान की स्वीकृति के रूप में देखा और कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उनके साथियों और समर्थकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने फिल्म उद्योग के वरिष्ठों, सहकर्मियों और प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
लिस्ट की बात करें तो सिंगर अरिजीत सिंह को पद्म श्री, एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण, सिंगर पंकज उधास (मरणोपरांत) को पद्म भूषण, एक्टर अजित कुमार को पद्म भूषण, फिल्म निर्माता शेखर कपूर को पद्म भूषण,
एक्टर अशोक लक्ष्मण सराफ को पद्म श्री, एक्टिंग कोच और थियेटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन को पद्म श्री, सिंगर जसपिंदर नरूला को पद्म श्री, सिंगर अश्विनी भिड़े-देशपांडे को पद्म श्री, संगीतकार रिकी ज्ञान केज को पद्म श्री, लोक गायक भेरू सिंह चौहान को पद्मश्री, भक्ति सिंगर हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले को पद्म श्री, लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी को पद्म श्री, शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा को पद्म श्री, सिंगर महाबीर नायक को पद्मश्री, एक्ट्रेस ममता शंकर को पद्म श्री और एक्टर अनंत नाग को पद्म भूषण से नवाजा गया है.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025: भोपाल पहुंचे गौतम अदाणी, सीएम मोहन यादव ने किया स्वागत
February 24, 2025 | by Deshvidesh News
बांग्लादेश में फिर तख्तापलट की साजिश? समझिए कट्टरपंथी अफसर क्यों बना रहे आर्मी चीफ को हटाने का प्लान, ISI का क्या है रोल
January 27, 2025 | by Deshvidesh News
महाकुंभ में कैसे बने भगदड़ जैसे हालात,आधी रात हुआ क्या, लोगों की आपबीती और रामभद्राचार्य की अपील सुनिए
January 29, 2025 | by Deshvidesh News