Delhi Election Result: जंगपुरा सीट का क्या है हाल, क्या मनीष सिसोदिया को मिलेगी जीत?
February 8, 2025 | by Deshvidesh News

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Result) की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले गए थे. आज शनिवार को मतों की गणना शुरू हो चुकी है. अब से कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे. दिल्ली में इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) में त्रिकाणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. शुरुआती रुझान भी कुछ ही समय में आने लगेंगे.
पार्टी | आगे | पीछे | कुल |
आम आदमी पार्टी | |||
कांग्रेस | |||
बीजेपी | |||
अन्य |
जंगपुरा सीट (Jangpura seat) लाजपत नगर से लेकर दरियागंज तक फैली हुई है. इस सीट पर इस चुनाव में रोचक मुकाबले की संभावना है. दिल्ली के पूर्व उपमुख्य़मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के मैदान में आने के बाद पूरे देश की इस सीट पर नजर है. यह सीट मुस्लिम बहुल मानी जाती है, जहां मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव निर्णायक भूमिका निभाता है. कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर फरहाद सूरी को टिकट दिया है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तरविंदर सिंह मारवाह (Tarvinder Singh Marwah) को मैदान में उतारा है. आइए जानते हैं इस सीट पर अब तक के मतगणना में कौन आगे चल रहा है.
पार्टी | उम्मीदवार | आगे | पीछे |
AAP | मनीष सिसोदिया | ||
कांग्रेस | फरहाद सूरी | ||
बीजेपी | तरविंदर सिंह मारवाह |
जंगपुरा सीट का क्या रहा है चुनावी इतिहास
जंगपुरा सीट पर 1993 से 2008 के बीच कांग्रेस और BJP के बीच मुकाबला रहा. इस सीट पर अधिकतर चुनावों में इस दौरान कांग्रेस पार्टी को जीत मिली. 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस क्षेत्र में मजबूत आधार बना लिया और कांग्रेस व BJP को हाशिए पर धकेल दिया. इस सीट से 1993 में कांग्रेस को जीत मिली थी. इसके बाद 1998, 2003 और 2008 में भी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे थे. 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
PM मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस में भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्धाटन, जानिए क्यों है यह महत्वपूर्ण
February 12, 2025 | by Deshvidesh News
वीडियो बनाके मेरी बेइज्जती करवाती हो… छोटी बच्ची ने मां को लगाई फटकार, क्यूट अंदाज़ में कह दी बड़ों वाली बात
January 25, 2025 | by Deshvidesh News
भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करने वाले बेनकाब हों : USAID फंडिंग पर मचे बवाल पर बोले धनखड़
February 21, 2025 | by Deshvidesh News