Desh Videsh News – Breaking News, Politics, Business & Sports Updates

Delhi Election Result: जंगपुरा सीट का क्या है हाल, क्या मनीष सिसोदिया को मिलेगी जीत?  

February 8, 2025 | by Deshvidesh News

Delhi Election Result: जंगपुरा सीट का क्या है हाल, क्या मनीष सिसोदिया को मिलेगी जीत? 

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Result) की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले गए थे. आज शनिवार को मतों की गणना शुरू हो चुकी है. अब से कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे. दिल्ली में इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी (BJP)  और कांग्रेस (Congress) में त्रिकाणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. शुरुआती रुझान भी कुछ ही समय में आने लगेंगे.                                                                                   

पार्टीआगे पीछेकुल
आम आदमी पार्टी
कांग्रेस 
बीजेपी 
अन्य

जंगपुरा सीट (Jangpura seat) लाजपत नगर से लेकर दरियागंज तक फैली हुई है. इस सीट पर इस चुनाव में रोचक मुकाबले की संभावना है. दिल्ली के पूर्व उपमुख्य़मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के मैदान में आने के बाद पूरे देश की इस सीट पर नजर है. यह सीट मुस्लिम बहुल मानी जाती है, जहां मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव निर्णायक भूमिका निभाता है. कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर फरहाद सूरी को टिकट दिया है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तरविंदर सिंह मारवाह (Tarvinder Singh Marwah) को मैदान में उतारा है. आइए जानते हैं इस सीट पर अब तक के मतगणना में कौन आगे चल रहा है.                                                                                     

पार्टीउम्मीदवारआगे पीछे
AAPमनीष सिसोदिया
कांग्रेसफरहाद सूरी
बीजेपीतरविंदर सिंह मारवाह

जंगपुरा सीट का क्या रहा है चुनावी इतिहास

जंगपुरा सीट पर 1993 से 2008 के बीच कांग्रेस और BJP के बीच मुकाबला रहा. इस सीट पर अधिकतर चुनावों में इस दौरान कांग्रेस पार्टी को जीत मिली. 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस क्षेत्र में मजबूत आधार बना लिया और कांग्रेस व BJP को हाशिए पर धकेल दिया. इस सीट से 1993 में कांग्रेस को जीत मिली थी. इसके बाद 1998, 2003 और 2008 में भी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे थे.  2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की. 

 

RELATED POSTS

View all

view all
WhatsApp