2025 में लगने वाले 4 ग्रहणों में से केवल 1 ही भारत में आएगा नजर, यहां जानिए
January 24, 2025 | by Deshvidesh News

which Eclipse visible in India 2025 : खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ग्रहण एक अद्भुत अकाशीय घटना होती है. जिसका इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं. साल 2025 में चार ग्रहण (4 eclipse 2025) लगेंगे जिसमें से दो सूर्य ग्रहण (soalr eclipse) और दो चंद्र ग्रहण (lunar eclipse). लेकिन उनमें से केवल एक ही भारत में दिखाई देगा. वो कौन सा ग्रहण होगा इसी के बारे में हम आपको आगे आर्टिकल में डिटेल बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी ग्रहण का दीदार कर सकें.
पूर्ण चंद्र ग्रहण (14 मार्च 2025) – भारत में नहीं आएगा नजर
साल का पहला ग्रहण ‘पूर्ण चंद्रग्रहण’ होगा. यह खगोलीय घटना 14 मार्च को भारतीय समयानुसार दिन में घटित होगी; इसलिए चंद्रग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

यह चंद्रग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी और दक्षिणी अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में दिखाई देगा.
आंशिक सूर्य ग्रहण (29 मार्च): भारत में नहीं आएगा नजर
साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. यह ग्रहण 29 मार्च को लगेगा, इसे भी भारतीय आकाशदर्शी नहीं देख पाएंगे.

Photo Credit: NASA
यह ग्रहण केवल उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में दिखाई देगा.
दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण (7-8 सितंबर) : भारत में आएगा नजर
खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले भारतीय सितंबर में पूर्ण चंद्रग्रहण का दीदार कर सकते हैं. पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ-साथ यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भी नजर आएगा.

Photo Credit: NASA
यह अद्भुत खगोलीय घटना रात 8:58 मिनट से सुबह 2:25 बजे तक चलेगी. इस दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ‘ब्लड मून’ के रूप में जाना जाता है.
2025 का अंतिम ग्रहण ‘आंशिक सूर्य ग्रहण’ (21-22 सितंबर): भारत में नहीं आएगा नजर
वहीं, साल की अंतिम खगोलीय घटना 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में घटित होगी. यह भी भारत में नजर नहीं आएगा.

आंशिक सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और पश्चिमी अंटार्कटिका में देखा जा सकता है.
साल 2025 में ग्रहण के अलावा और कौन सी खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी

Photo Credit: NASA
इसके अलावा साल 2025 में आ 7 अक्टूबर, 5 नवंबर और 5 दिसंबर 2025 को सुपरमून जैसी अद्भुत खगोलीय घटना का लुत्फ उठा सकते हैं. इस दिन यह सामान्य से बड़े और चमकीले दिखाई देंगे, जिससे एक शानदार नजारा आसमान में नजर आएगा.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
इंफ्लुएंसर ने बताया बिंदी लगाने का ऐसा तरीका, देखकर चकरा गया लोगों का दिमाग, यूजर्स बोले- दीदी आखिर करना क्या चाहती हो?
February 19, 2025 | by Deshvidesh News
Best Sources of Calcium: बॉडी में कभी नहीं होगी कैल्शियम की कमी, अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स
February 27, 2025 | by Deshvidesh News
क्यों और कैसे मनाया जाता है Valentine Day, जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें
February 14, 2025 | by Deshvidesh News