5 महिला,5 पूर्वांचली, 8 पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे; जानिए दिल्ली में बीजेपी की लिस्ट में क्या-क्या खास
January 12, 2025 | by Deshvidesh News

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की. पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है. भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है. पार्टी द्वारा 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी किये जाने के साथ भाजपा ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 58 सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.
बीजेपी की तरफ से जारी लिस्ट में हर तरह के समीकरण को साधने की कोशिश देखने को मिल रही है. 5 महिला,5 पूर्वांचली, 8 पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को पार्टी की तरफ से टिकट दी गयी है.
- महिलाओं को साधने की कोशिश: बीजेपी ने इस बार महिला उम्मीदवारों को जगह दिया है. बीजेपी की तरफ से 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है.बीजेपी की कोशिश है कि महिला वोटर्स को अपने साथ लाया जा सके. प्रियंक गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया. प्रियंका गौतम हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी. पार्टी ने तिलक नगर श्वेता सैनी को मैदान में उतारा है. मटिया महल से दीप्ति इंदौरा को बीजेपी ने प्रत्य़ाशी बनाया है.
- बीजेपी ने युवाओं पर जताया भरोसा: बीजेपी ने युवा और नए चेहरों को टिकट देने का प्रयास किया है.पार्टी की तरफ से कई युवा चेहरों को मैदान में उतारा गया है. कुछ पूर्व सांसदों को भी मैदान में उतारा गया है.
- परिवारवाद पर भी भरोसा: बीजेपी ने पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी उम्मीदवार बनाया है.पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा और मदन लाल खुराना के बेटे को मैदान में उतारा गया है. मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है. साहेब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से मैदान में उतारा गया है.
- पूर्वांचली वोट को साधने की कोशिश: पार्टी ने लक्ष्मी नगर सीट से अपने मौजूदा विधायक अभय वर्मा को दोबारा मैदान में उतारा है. उन्होंने 2020 में यह सीट 800 से ज्यादा मतों के मामूली अंतर से जीती थी.मिश्रा और वर्मा दोनों ही पूर्वांचली हैं। दो अन्य उम्मीदवार, किराड़ी से बजरंग शुक्ला और विकासपुरी से पंकज सिंह भी पूर्वांचली हैं.
- पार्षदों पर भी बीजेपी को भरोसा: बीजेपी ने चुनावी लिस्ट में कई स्थानीय नेताओं और पार्षदों को जगह दी है. पार्टी की दूसरी सूची में चार पूर्व विधायक और आठ वर्तमान पार्षदों के नाम शामिल हैं.भाजपा ने पूर्व महापौर श्याम शर्मा को हरि नगर सीट से मैदान में उतारा है, जहां सिख मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है.
बीजेपी कड़ी टक्कर देने की तैयारी में: हरियाणा और महाराष्ट्र में भारी जीत के बाद, बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ पूरी ताकत से उतर रही है. बीजेपी के तमाम केंद्रीय नेता भी इस चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे. पीएम मोदी दिल्ली में 2 रैली कर चुके हैं. बीजेपी के दिल्ली के सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं.
बीजेपी ने पहले 29 नामों का किया था ऐलान
बीजेपी ने पहली लिस्ट में 29 नाम का ऐलान किया था. आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोगई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग (अजा) दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद,बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर के पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर (अजा) से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी,बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवीन्द्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधी नगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी (अजा)से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को मैदान में उतारा है.
लिस्ट में देखिए हर सीट का हाल, किन-किन उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला
विधानसभा क्षेत्र | आम आदमी पार्टी (प्रत्याशी) | बीजेपी (प्रत्याशी) | कांग्रेस (प्रत्याशी) | |
1 | करावल नगर | मनोज त्यागी | कपिल मिश्रा | डॉ. पीके मिश्रा |
2 | घोंडा | गौरव शर्मा | अजय महावर | |
3 | मुस्तफाबाद | आदिल अहमद खान | अली मेहंदी | |
4 | सीलमपुर | जुबैर चौधरी | अनिल गौड़ | अब्दुल रहमान |
5 | गांधी नगर | नवीन चौधरी (दीपू) | अरविंदर सिंह लवली | |
6 | शाहदरा | जितेंद्र सिंह शंटी | ||
7 | कृष्णा नगर | विकास बग्गा | अनिल गोयल | गुरचरण सिंह राजू |
8 | लक्ष्मी नगर | बी.बी. त्यागी | अभय वर्मा | सुमित कुमार |
9 | विश्वास नगर | दीपक सिंघला | ओम प्रकाश शर्मा | |
10 | कोंडली | कुलदीप कुमार | प्रियंका गौतम | अक्षय कुमार |
11 | पटपड़गंज | अवध ओझा | रविंदर सिंह नेगी | अनिल कुमार |
12 | त्रिलोकपुरी | अंजना परचा | अमरदीप | |
13 | नरेला | दिनेश भारद्वाज | राजकिरण खत्री | अरुणा कुमारी |
14 | बवाना | जय भगवान | ||
15 | मुंडका | जसबीर कराला | गजेंद्र दराल | |
16 | किराड़ी | अनिल झा | बजरंग शुक्ला | |
17 | सुल्तानपुर माजरा | मुकेश कुमार अहलावत | कर्णसिंह कर्म | जय किशन |
18 | मंगोलपुरी | राकेश जाटव | राजकुमार चौहान | हनुमान चौहान |
19 | रोहिणी | प्रदीप मित्तल | विजेन्द्र गुप्ता | |
20 | शालीमार बाग | बंदना कुमारी | रेखा गुप्ता | प्रवीण जैन |
21 | बादली | अजेय यादव | ||
22 | रिठाला | मोहिंदर गोयल | कुलवंत राणा | सुशांत मिश्रा |
23 | आदर्श नगर | मुकेश गोयल | राज कुमार भाटिया | शिवांक सिंघल |
24 | वजीरपुर | राजेश गुप्ता | रागिनी नायक | |
25 | त्रिनगर | प्रीति तोमर | तिलकराम गुप्ता | सतेन्द्र शर्मा |
26 | मॉडल टाउन | अखिलेश पाटी त्रिपाठी | अशोक गोयल | |
27 | तिलक नगर | श्वेता सैनी | देवेंदर यादव | |
28 | चांदनी चौक | पुनारदीप सिंह सवहनी | सतीष जैन | मुदित अग्रवाल |
29 | मटिया महल | शोएब इकबाल | दीप्ति इंदौरा | आसिम अहमद खान |
30 | बल्लीमारान | इमरान हुसैन | कमल बागड़ी | हारुन यूसुफ |
31 | शकूर बस्ती | सत्येंद्र कुमार जैन | करनैल सिंह | सतीश लूथरा |
32 | मादीपुर | राखी बिडलन | उर्मिला कैलाश गंगवाल | जेपी पंवार |
33 | राजौरी गार्डन | धनवती चंदेला | मनजिंदर सिंह सिसरा | धर्मपाल चंदेला |
34 | हरिनगर | राज कुमारी ढिल्लों | श्याम शर्मा | |
35 | तिलक नगर | जर्नैल सिंह | पी.एस. बावा | |
36 | जनकपुरी | प्रवीन कुमार | आशीष सूद | |
37 | उत्तम नगर | पोश बाल्यान (पूजा नरेश बाल्यान) | पवन शर्मा | मुकेश शर्मा |
38 | विकासपुरी | महेन्द्र यादव | डॉ. पंकज सिंह | |
39 | नजफगढ़ | तरुण यादव | नीलम पहलवान | |
40 | मटियाला | सोमेश शौकीन | संदीप सहरावत | |
41 | द्वारका | विनय मिश्रा | प्रद्युम्न राजपूत | आदर्श शास्त्री |
42 | पालम | जगिंदर सोलंकी | कुलदीप सोलंकी | |
43 | बिजवासन | सुरेंद्र भारद्वाज | कैलाश गहलोत | देवेंद्र सहरावत |
44 | जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | फरहद सूरी |
45 | छतरपुर | ब्रह्मा सिंह तंवर | करतार सिंह तंवर | राजिंदर तंवर |
46 | देवली (आरक्षित) | प्रेम कुमार चौहान | राजेश चौहान | |
47 | अंबेडकर नगर(आरक्षित) | अजय दत्त | रमेश बिधूड़ी | जय प्रकाश |
48 | संगम विहार | दिनेश मोहनिया | हर्ष चौधरी | |
49 | तुगलकाबाद | सही राम पहलवान | रोहतास बिधूड़ी | |
50 | बदरपुर | राम सिंह | नारायण दत्त शर्मा | |
51 | ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | गर्वित सिंधवी | |
52 | कस्तूरबा नगर | रमेश पहलवान | नीरज बसोया | अभिषेक दत्त |
53 | मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | जितेंद्र कुमार कोचर |
54 | आर.के. पुरम | प्रमिला टोकस | अनिल शर्मा | |
55 | बुराड़ी | संजीव झा | ||
56 | महरौली | नरेश यादव | गजेन्द्र यादव | श्रीमती पुष्पा सिंह |
57 | नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | परवेश सिंह वर्मा | संदीप दीक्षित |
58 | पटेल नगर (आरक्षित) | परवेश रतन | राज कुमार आनंद | |
59 | मोती नगर | शिवचरण गोयल | हरीश खुराना | राजेन्द्र नामधारी |
60 | राजेंद्र नगर | दुर्गेश पाठक | उमंग बजाज | |
61 | सदर बाजार | सोम दत्त | मनोज कुमार जिंदल | अनिल भारद्वाज |
62 | बाबरपुर | गोपाल राय | हाजी मोहम्मद इसराक खान | |
63 | सीमापुरी | वीर सिंह धींगान | कुमारी रिंकू | राजेश लीलोथिया |
64 | विश्वास नगर | दीपक सिंघला | ||
65 | रोहतास नगर | सरिता सिंह | जितेन्द्र महाजन | |
66 | ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | |
67 | दिल्ली कैंट | वीरेंद्र सिंह काडियान | प्रदीप कुमार उपमन्यु | |
68 | करोल बाग | विशेष रवि | दुष्यंत कुमार गौतम | |
69 | नांगलोई जाट | रघुविंदर शौकीन | मनोज शौकीन | |
70 | कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी |
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
Deva Box Office Collection Day 1: 2025 की दूसरी बड़ी ओपनिंग बनी शाहिद की फिल्म, पहले दिन धांसू कमाई से चीर दिया बॉक्स ऑफिस
February 1, 2025 | by Deshvidesh News
अचानक हाईवे पर आ धमका बब्बर शेर, जंगल के राजा को देख थम गई गाड़ियों की रफ्तार
February 18, 2025 | by Deshvidesh News
इटली के मशहूर आर्टिस्ट की 500 साल पुरानी ग्रोसरी लिस्ट हुई वायरल, नाम के साथ बने हैं चित्र, डिटेलिंग देख घूम जाएगा दिमाग
February 15, 2025 | by Deshvidesh News