पीपल्स पल्स EXIT POLL: दिल्ली में BJP को किसने दिया छप्परफाड़ वोट, देखिए पूरी लिस्ट
February 5, 2025 | by Deshvidesh News

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को इस बार बंपर सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. पीपल्स पल्स एजेंसी के अनुसार, बीजेपी को दिल्ली की 70 सीटों में से 60 सीटों तक मिल सकती हैं.
पल्स पल्स एग्जिट पोल : किसने दिया, कितना वोट
समुदाय | आप (AAP) | भाजपा+ (BJP+) | कांग्रेस (CONG) | अन्य (OTHERS) |
यूपी/बिहार-पूर्वांचल | 34.5% | 54.0% | 6.3% | 2.4% |
दिल्ली स्थानीय | 30.2% | 47.6% | 7.8% | 5.6% |
उत्तर भारतीय | 22.1% | 54.6% | 8.1% | 2.8% |
हरियाणवी | 30.2% | 57.3% | 7.2% | 5.2% |
पहाड़ी/उत्तराखंडी | 22.1% | 70.3% | 3.1% | 4.5% |
पंजाबी | 50.2% | 43.6% | 5.3% | 0.9% |
मारवाड़ी | 31.6% | 51.5% | 8.7% | 8.2% |
उत्तर पूर्व | 22.1% | 62.0% | 13.5% | 2.4% |
दक्षिण भारत | 40.4% | 33.9% | 11.3% | 14.4% |
कश्मीरी पंडित | 25.0% | 44.1% | 13.8% | 17.1% |
पीपल्स पल्स एजेंसी का अनुमान है कि बीजेपी को इस बार दिल्ली की 70 सीटों में से 60 सीटें तक मिल सकती हैं. वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को सिर्फ 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को इस बार भी खाली हाथ रहने का अनुमान जताया गया है.
बीजेपी के नेता दिल्ली की चुनावी रैलियों में 50 से 55 सीटों का अनुमान लगाते रहे हैं. लेकिन इतनी बंपर सीटों का अनुमान शायद ही किसी बीजेपी नेता ने लगाया होगा.
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गए हैं और 5 बजे तक कुल 57.7% मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मुस्तफाबाद सीट पर 66.7% वोटिंग हुई है, तो वहीं करोल बाग विधानसभा सीट पर सबसे कम 47% वोट पड़े हैं. मतगणना 8 फरवरी को होगी, तब पता चलेगा कि इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनने जा रही है और एग्जिट पोल्स के रुझान कितने सही साबित होते हैं.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
सोने से पहले गर्म पानी के साथ खाएं ये चीज, पेट के लिए करेगा अद्भुत काम, सारे फायदे जान आज से ही सेवन करने लगेंगे आप
February 2, 2025 | by Deshvidesh News
Campus Placements 2025: IIM अहमदाबाद में 100 प्रतिशत रहा प्लेसमेंट, नौकरियों की हुई बौछार
February 14, 2025 | by Deshvidesh News
‘आरक्षणचोर हैं BJP वाले, सरकार आने पर हम 75 प्रतिशत तक बढ़ाएंगे आरक्षण का दायरा’- तेजस्वी यादव
February 23, 2025 | by Deshvidesh News