इस साल होली पर लग रहा है चंद्रग्रहण और ब्लड मून, यहां जानिए सूतक का समय
February 5, 2025 | by Deshvidesh News

Blood moon eclipse 2025 : हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रंगों का पर्व होली मनाया जाता है. इस साल होली 14 मार्च को है. लेकिन इस साल होली पर चंद्रग्रहण का साया मंडरा रहा है. जिसके कारण लोग थोड़ा चिंतित है कि आखिर रंगों के इस पर्व को कैसे मनाया जाएगा. इसी को लेकर हमारा आज का आर्टिकल है. आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 27 मिनट से उप छाया ग्रहण शुरू होगा. सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक आंशिक हो जाएगा और सुबह 11 बजकर 56 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण (ब्लड मून) के रूप में समाप्त हो जाएगा.
Total Lunar eclipse 2025 : मार्च की इस तारीख को आसमान में नजर आएगा ‘लाल चंद्रमा’
भारतीयों के लिए खुशी की बात ये है कि साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा और आप रंगों का पर्व आसानी से मना सकेंगे.
साल का पहला चंद्रग्रहण कहां-कहां आएगा नजर – First Lunar eclispe 2025
दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया के कुछ हिस्से, दक्षिणी उत्तरी ध्रुव, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और यूरोप में आएगा नजर.
ये तो बात हो गई होली पर लगने वाले साल के पहले ग्रहण चंद्रगहण की, अब आते हैं पूरे साल और कितने ग्रहण लग रहे हैं और भारत में नजर आएंगे या नहीं…
साल का दूसरा चंद्रग्रहण 2025 – First lunar eclipse of the year 2025
साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर दिन रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पू्र्णिमा तिथि को लगेगा. यह ग्रहण 9 बजकर 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त. यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और जो भारत में देखा जा सकेगा.
साल का दूसरा चंद्रग्रहण 2025 कहां-कहां आएगा नजर – Where will the second lunar eclipse of the year 2025 be visible?
भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा.
साल का पहला सूर्य ग्रहण 2025 – first solar eclipse of the year 2025
भारतीय समयानुसार, पहला सूर्य ग्रह 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.
साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां-कहां आएगा नजर – Where will the first Solar eclipse of the year 2025 be visible?
यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो यूरोप, एशिया, अफ्रीक, उत्तरी अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिका महासागर और अर्कटिका महासागर में नजर आएगा.
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2025 – Second solar eclipse of the year 2025
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा. यह ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त. यह ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा.
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कहां-कहां आएगा नजर – Where will the first Solar eclipse of the year 2025 be visible?
न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया व पश्चिमी अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
2033 तक वैश्विक स्तर पर 2.2 मिलियन से अधिक हो जाएगी एचआईवी के मामलों की संख्या : रिपोर्ट
January 11, 2025 | by Deshvidesh News
क्या होगा जब आप 1 महीने तक चावल खाना बंद कर दें? जानें Rice न खाने के फायदे और नुकसान
March 2, 2025 | by Deshvidesh News
सर्दियों में इस वायरस के कारण होती हैं पेट की ये दिक्कतें, इन चीजों से बना लें दूरी, जानें इंफेक्शन से बचने के उपाय
January 12, 2025 | by Deshvidesh News