Desh Videsh News – Breaking News, Politics, Business & Sports Updates

Sarkari Naukri: झारखंड में होने वाली है 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री सोरेन की घोषणा  

January 27, 2025 | by Deshvidesh News

Sarkari Naukri: झारखंड में होने वाली है 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री सोरेन की घोषणा 

Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. झारखंड सरकार ने प्रदेश में बंपर भर्ती का ऐलान किया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं के लिए बंपर नौकरी की घोषणा की है. दुमका जिला में तिरंगा फहराते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य में जल्द ही 48 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाएंगी. ये भर्तियां कई तरह के पदों पर विभिन्न विभागों के लिए होंगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल कई विभागों में पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है. 

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि इनमें से 46000 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं और 5000 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जा चुकी है. अन्य पदों पर भर्तियां जल्द ही होंगी, जिसकी घोषणा आने वाले दिनों में जारी की जाएंगी. 

झारखंड में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत राज्य के पांच लाख युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी गई है, जिनमें से 2 लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी गई है. झारखंड में ‘मैया सम्मान योजना’ के तहत 18 से 50 साल की उम्र वाली महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है. 

 

RELATED POSTS

View all

view all
WhatsApp