दुनिया के टॉप 10 सबसे ताकतवर देशों की सूची जारी, भारत का नंबर जान चौंक जाएंगे
February 5, 2025 | by Deshvidesh News

Forbes Top 10 most Powerful Countries: Forbes ने 2025 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची जारी की है, जिसमें अमेरिका ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि चीन दूसरे स्थान पर है. इस लिस्ट में कुल 10 देश शामिल हैं और भारत इस बार टॉप 10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर आ गया है. यह रैंकिंग विभिन्न कारकों के आधार पर तय की गई है, जिनमें नेतृत्व क्षमता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक शक्ति, वैश्विक गठबंधन और सैन्य ताकत जैसी श्रेणियां शामिल हैं. इस स्टडी को Wharton School के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन और BAV Group के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है और इसे US News & World Report से जोड़ा गया है.
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश (2025): (World most powerful countries)
अमेरिका – GDP: $30.34 ट्रिलियन | जनसंख्या: 34.5 करोड़
चीन – GDP: $19.53 ट्रिलियन | जनसंख्या: 1.419 बिलियन
रूस – GDP: $2.2 ट्रिलियन | जनसंख्या: 8.4 करोड़
ब्रिटेन – GDP: $3.73 ट्रिलियन | जनसंख्या: 6.9 करोड़
जर्मनी – GDP: $4.92 ट्रिलियन | जनसंख्या: 8.54 करोड़
दक्षिण कोरिया – GDP: $1.95 ट्रिलियन | जनसंख्या: 5.17 करोड़
फ्रांस – GDP: $3.28 ट्रिलियन | जनसंख्या: 6.65 करोड़
जापान – GDP: $4.39 ट्रिलियन | जनसंख्या: 12.37 करोड़
सऊदी अरब – GDP: $1.14 ट्रिलियन | जनसंख्या: 3.39 करोड़
इज़राइल – GDP: $550.91 बिलियन | जनसंख्या: 93.8 लाख
भारत की स्थिति (worlds strongest economies)
इस सूची में भारत 12वें स्थान पर है. भारत की GDP $3.55 ट्रिलियन है और इसकी जनसंख्या 1.43 बिलियन के करीब पहुंच चुकी है. हालांकि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है, लेकिन इस साल उसे टॉप 10 में जगह नहीं मिल पाई.
भारत क्यों पिछड़ा? (worlds most powerful countries)
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक वृद्धि तो मजबूत है, लेकिन राजनीतिक स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ और तकनीकी नवाचार में अन्य देश आगे निकल गए हैं. हालांकि, आने वाले वर्षों में भारत के टॉप 10 में आने की संभावना बनी हुई है.
क्या भारत 2030 तक टॉप 10 में आ सकता है?
भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और अगर तकनीकी विकास, बुनियादी ढांचे में सुधार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत किया जाए, तो 2030 तक भारत टॉप 10 में वापसी कर सकता है.
ये भी पढ़ें:-उल्टी दिशा में बहती है भारत की ये इकलौती नदी
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
चेक बाउंस केस में बॉलीवुड फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा को कैद, गैर-जमानती वारंट जारी
January 23, 2025 | by Deshvidesh News
अजय देवगन ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की काजोल के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा- मुझे जल्दी ही समझ आ गया था कि…
February 15, 2025 | by Deshvidesh News
2027 के पंजाब चुनाव में कौन सा नया पैंतरा आजमाएगी कांग्रेस, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बताया
February 21, 2025 | by Deshvidesh News