नई दिल्ली की 10 सीटों पर AAP, BJP या Congress? जानिए सभी उम्मीदवारों के नाम
January 24, 2025 | by Deshvidesh News

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए नई दिल्ली जिले की 10 सीटों का रण…कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें… सब कुछ…
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार |
पटेल नगर (एससी) | प्रवेश रत्न | राज कुमार आनंद | कृष्णा तीरथ |
मोती नगर | शिव चरण गोयल | हरीश खुराना | राजेंद्र नामधारी |
राजेंद्र नगर | दुर्गेश पाठक | उमंग बजाज | विनीत यादव |
ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | शिखा राय | गर्वित सिंघवी |
मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | जितेंद्र कुमार कोचर |
करोल बाग (एससी) | विशेष रवि | दुष्यंत कुमार गौतम | राहुल धानक |
दिल्ली कैन्ट | वीरेंद्र कादियान | भुवन तंवर | प्रदीप कुमार उपमन्यू |
कस्तुरबा नगर | रमेश पहलवान | नीरज बसोया | अभिषेक दत्त |
नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश वर्मा | संदीप दीक्षित |
आरके पुरम | प्रमिला टोकस | अनिल शर्मा | विशेष टोकस |
अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
एचपीजेड टोकन ‘धोखाधड़ी’ मामले में दुबई में रह रहा व्यक्ति भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित
January 23, 2025 | by Deshvidesh News
सैफ अली खान के फैंस को अभी और करना होगा इंतजार, इस दिन होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
January 20, 2025 | by Deshvidesh News
युवराज सिंह के पिता ने आमिर खान की तारे जमीन पर को बताया वाहियात, बोले – बच्चा वही बनेगा जो बाप…
January 14, 2025 | by Deshvidesh News