दक्षिण दिल्ली की 10 सीटों पर AAP, BJP या Congress? जानिए सभी उम्मीदवारों के नाम
January 24, 2025 | by Deshvidesh News

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए दक्षिण दिल्ली की 10 सीटों का रण…कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें… सब कुछ…
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार |
छतरपुर | ब्रह्म सिंह तंवर | करतार सिंह तंवर | राजेंद्र तंवर |
पालम | जोगिंद्र सोलंकी | कुलदीप सोलंकी | मांगेराम |
देवली (एससी) | प्रेम कुमार चौहान | दीपक कुमार वाल्मिकी (एलजेपी) | राजेश चौहान |
बदरपुर | राम सिंह नेताजी | नारायण दत्त शर्मा | अर्जुन भड़ाना |
बिजवासन | सुरेंद्र भारद्वाज | कैलाश गहलोत | देवेंद्र सहरावत |
महरौली | महेंद्र चौधरी | गजेंद्र यादव | पुष्पा सिंह |
कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | अलका लांबा |
अंबेडकर नगर (एससी) | अजय दत्त | खुशी राम चुनार | जय प्रकाश |
संगम विहार | दिनेश मोहनिया | चंदन कुमार चौधरी | हर्ष चौधरी |
तुगलकाबाद | सहीराम | रोहतास बिधूड़ी | वीरेंद्र बिधूड़ी |
अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
महाकुंभ हादसे पर जारी हुए हेल्पलाइन नंबर, कोई खो गया तो घबराए नहीं, इन तरीकों से खोजें
January 30, 2025 | by Deshvidesh News
महाकुंभ : दुनिया के आधे से ज्यादा सनातनियों ने लगाई डुबकी, अब तक देश के 55% लोगों ने भी किया स्नान
February 22, 2025 | by Deshvidesh News
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पेश हों… महाराष्ट्र साइबर ने भेजा समन
February 17, 2025 | by Deshvidesh News