पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों पर AAP, BJP या Congress? जानिए सभी उम्मीदवारों के नाम
January 24, 2025 | by Deshvidesh News

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों का रण…कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें… सब कुछ…
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार |
त्रिलोकपुरी (एससी) | अंजना पार्चा | रविकांत उज्जैन | अमरदीप |
पटपड़गंज | अवध ओझा | रविंद्र सिंह नेगी | चौधरी अनिल कुमार |
लक्ष्मी नगर | बीबी त्यागी | अभय वर्मा | सुमित शर्मा |
विश्वास नगर | दीपक सिंघला | ओपी शर्मा | राजीव चौधरी |
जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | फरहाद सूरी |
गांधी नगर | नवीन चौधरी (दीपू) | अरविंदर सिंह लवली | कमल अरोड़ा |
शाहदरा | जितेंद्र सिंह शंटी | संजय गोयल | जगत सिंह |
कृष्णा नगर | विकास बग्गा | अनिल गोयल | गुरुचरण सिंह राजू |
कोंडली (एससी) | कुलदीप कुमार | प्रियंका गौतम | अक्षय कुमार |
ओखला | अमानातुल्लाह खान | मनीष चौधरी | अरीबा खान |
अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
मिल्कीपुर के लिए चुनाव आयोग तक को ‘मार’ रहे अखिलेश, समझिए आखिर दर्द क्या है ?
February 6, 2025 | by Deshvidesh News
गोल्डी यादव का लाग जाला मरचा पिया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज, पति से यूं शिकायत करती नजर आईं माही श्रीवास्तव
January 28, 2025 | by Deshvidesh News
भारत vs पाकिस्तान के मैच में विराट कोहली का ऐतिहासिक 51वां वनडे शतक, वाइफ अनुष्का शर्मा ने यूं दिया लवली रिएक्शन
February 24, 2025 | by Deshvidesh News