दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम; कंपकंपाने वाली ठंड, आज भी बूंदाबांदी का अलर्ट
January 12, 2025 | by Deshvidesh News

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को जमकर बारिश हुई. दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी बारिश देखने को मिली, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित रहा. देखा जाए तो दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि सुबह शहर में कोहरे की मोटी परत छाने के कारण दृश्यता कम हो गई और रेल परिचालन प्रभावित हुआ है जिससे 45 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं.आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है. मध्य दिल्ली क्षेत्र सहित राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई.
मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में रात 12:30 बजे से 1:30 बजे तक न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर रही, जो उसके बाद सुधर कर 200 मीटर हो गई तथा सुबह 7:30 बजे तक दृश्यता 200 मीटर ही रही.
आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य है. दिन में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा. मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के अलावा कोहरे का भी कोहराम है, जिसके कारण कई ट्रेनें लेट चल रही हैं. दिल्ली आने-जाने वाली कुल 26 ट्रेन लेट हुई हैं. जबकि 8 ट्रेन के समय को बदला गया है. 8 में से 4 ट्रेन के समय में अब तक दो बार बदलाव किया गया है.
ट्रेन संख्या | नाम | कितनी देर हुई लेट |
12565 | बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | 3 घंटा 42 मिनट लेट |
14005 | लिछवी एक्सप्रेस | 4 घंटा, 24 मिनट लेट |
15658 | ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस | 4 घंटे 15 मिनट लेट |
12397 |
महाबोधि एक्सप्रेस | 4 घंटा 25 मिनट लेट |
12273 |
हावड़ा दूरंतो | एक घंटा 44 मिनट लेट |
12555 |
गोरखधाम एक्सप्रेस | 2 घंटा 50 मिनट लेट |
14451 |
श्रम शक्ति एक्सप्रेस | 3 घंटा 23 मिनट लेट |
12275 |
नई दिल्ली हमसफर | 3 घंटा 13 मिनट लेट |
12309 |
तेजस राजधानी | एक घंटा 49 मिनट लेट |
4270 |
ऊंचाहार एक्सप्रेस | 7 घंटे लेट |
12427 |
रीवा आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस | 3 घंटा 40 मिनट लेट |
12417 |
प्रयागराज एक्सप्रेस | एक घंटा 39 मिनट लेट |
22181 |
जबलपुर हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस | 2 घंटे 37 मिनट लेट |
12447 |
उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | 2 घंटा 42 मिनट लेट |
12414 | JAT AII एक्सप्रेस | 10 घंटा लेट |
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
विभाग ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में यह भी बताया कि आने वाले घंटों में करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, नजफगढ़, द्वारका, अक्षरधाम, आयानगर और डेरामंडी सहित दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में शुक्रवार देर रात 12.30 बजे से 1.30 बजे तक न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर रही, जो उसके बाद सुधर कर 200 मीटर हो गई और सुबह साढ़े सात बजे तक भी यही स्थिति बनी रही. आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य रूप से 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही.
मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
Hair Fall कम कर सकता है सही शैंपू, जानें आपके बालों के लिए कौन-सा शैंपू है बेस्ट
February 24, 2025 | by Deshvidesh News
कंचना 4 में नजर आएंगी बॉलीवुड की ये दो एक्ट्रेस, एक के डांस का तो बच्चा-बच्चा है दीवाना
January 28, 2025 | by Deshvidesh News
इस डाइट से मलाइका अरोड़ा से लेकर राम कपूर ने घटाया वजन, जानिए यहां
January 24, 2025 | by Deshvidesh News