दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट्स 2025: चांदनी चौक इलाके की 10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट LIVE : BJP, AAP या Congress कौन आगे
February 8, 2025 | by Deshvidesh News

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होने वाली है. सभी 70 सीटों के रुझान और नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. हार-जीत के लिहाज से दिल्ली की चांदनी चौक सीट (Chandni Chowk Seat Result) काफी अहम है. आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. यूं तो ओवैसी की पार्टी (AIMIM)और मायावती की बीएसपी (BSP) से लेकर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने भी चुनाव लड़ा, मगर दिल्ली की अधिकांश सीटों पर असली मुकाबला आप और बीजेपी के बीच ही देखा गया. हालांकि, जनता ने किसे चुना है, ये कुछ ही देर में इन सीटों के रुझान-नतीजे आने के साथ ही साफ होगा.
ये भी पढ़ें-Delhi Election Results 2025 LIVE Updates: कौन आगे-कौन पीछे, दिल्ली की हर सीट का रिजल्ट यहां देखें
हम दिल्ली के चांदनी चौक इलाके की 10 विधानसभा सीटों के रुझान और नतीजे इस टेबल में दे रहे हैं. जैसे-जैसे रुझान और परिणाम आएंगे हम इस टेबल में अपडेट करते रहेंगे.
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार | आगे |
आदर्श नगर | मुकेश गोयल | राज कुमार भाटिया | शिवांक सिंघल | |
वजीरपुर | राजेश गुप्ता | पूनम शर्मा | रागिनी नायक | |
मॉडल टाउन | अखिलेश पति त्रिपाठी | अशोक गोयल | कुंवर करण सिंह | |
त्रिनगर | प्रीती जितेंद्र तोमर | तिलक राम गुप्ता | सतेंद्र शर्मा | |
शकुर बस्ती | सत्येंद्र जैन | करनैल सिंह | सतीश लूथरा | |
शालीमार बाग | बंदना कुमारी | रेखा गुप्ता | प्रवीण जैन | |
बल्लीमारान | इमरान हुसैन | कमल बागरी | हारून यूसुफ | |
मटिया महल | शोएब इकबाल | दीप्ती इंदौरा | असीम अहमद खान | |
सदर बाजार | सोम दत्त | मनोज कुमार जिंदल | अनिल भारद्वाज | |
चांदनी चौक | पुनरदीप सिंह साहनी | सतीश जैन | मुदीत अग्रवाल |
दिल्ली सात जिलों में बंटी है. इन सभी सात जिलों में 10-10 विधानसभा सीटें आती हैं. चांदनी चौक जिले में आदर्श नगर, वजीरपुर, मॉडल टाउन, त्रिनगर, शकुर बस्ती, शालीमार बाग, बल्लीमारान, मटिया महल, सदर बाजार और चांदनी चौक विधानसभा सीटें हैं. जानिए आप, भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में कौन से बड़े वादे किए थे.
भाजपा के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे
- महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा
- LPG सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 500 रुपये की सब्सिडी, होली और दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त
- मातृ सुरक्षा वंदन योजना के तहत 6 पोषण किट्स
- गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये
- वंचित लोगों को आयुष्मान भारत योजना का देंगे लाभ
- आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर
- 60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 करेंगे
- 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा
आम आदमी पार्टी के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे
- ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये
- बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ के तहत फ्री में इलाज
- ऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि
- दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, योजना के तहत दिल्ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी.
- पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा.
- पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे
दिल्लीवालों के लिए कांग्रेस के बड़े चुनावी वादे
- ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा
- ‘जीवन रक्षा योजना’ के तहत प्रत्येक दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
- ‘महंगाई मुक्ति योजना’ के तहत 500 रुपये में सिलेंडर और मुफ्त राशन किट
- ‘फ्री बिजली योजना’ के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा
- शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का वादा
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
पत्नी करीना कपूर की जगह 8 साल के तैमूर को क्यों साथ ले गए थे अस्पताल, सैफ अली खान ने अब खोला राज
February 11, 2025 | by Deshvidesh News
1 हफ्ते में आपके आंख के नीचे पड़े डार्क सर्कल्स पड़ जाएंगे हल्के, बस इस होममेड Under eye cream को करिए अप्लाई
January 10, 2025 | by Deshvidesh News
ट्रंप को अमेरिका के जजों ने दिया झटका, जानिए दुनिया की बड़ी खबरें
January 23, 2025 | by Deshvidesh News