डेढ मस्क और डेढ पाकिस्तान, चीनी AI उस्ताद ने अमेरिका को पहुंचा दिया इतना नुकसान
January 28, 2025 | by Deshvidesh News

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कई कार्याकारी आदेश जारी किए. इनमें से एक था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए 500 अरब डॉलर का निवेश का. ट्रंप के शपथ लेने के एक हफ्ते बाद ही अमेरिका के शेयर बाजार में भूचाल आ गया. चीन की एक कंपनी डीपसीक ने अपना एआई-पावर्ड चैटबॉट लांच कर दिया. देखते ही देखते यह ऐप अमेरिका में ऐपल के प्ले स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया. इस ऐप के आने के बाद 27 नजवरी को चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया की मार्केट वैल्यू करीब 600 अरब डॉलर घट गई. इससे अमेरिका के वाल स्ट्रीट पर तहलका मच गया है.ऐसा नहीं है कि केवल एनवीडिया की ही मार्केट वैल्यू घटी है. उसके अलावा गूगल और माइक्रोसाफ्ट जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई.
किसका कितना गिरा शेयर
डीपसीक की वजह से 27 जनवरी को अमेरिकी शेयर सूचकांक नैसडेक 3.1 फीसदी की गिरावट देखी गई. एनवीडिया के शेयर में 17.4 फीसदी, माइक्रोसाफ्ट के चैटजीपीटी के शेयर में 2.1 फीसदी और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फावेट के शेयर में 4.2 फीसदी की गिरावट देखी गई.
देश | अर्थव्यस्था का आकार |
पाकिस्तान | 374 अरब डॉलर |
बांग्लादेश | 451.51 अरब डॉलर |
नेपाल | 40 अरब डॉलर |
श्रीलंका | 74 अरब डॉलर |
ग्रीस | 480अरब डॉलर |
पुर्तगाल | 350 अरब डॉलर |
वियतनाम | 500 अरब डॉलर |
न्यूजीलैंड | 240 अरब डॉलर |
चिली | 300 अरब डॉलर |
यूक्रेन | 600 अरब डॉलर |
डीपसीक की वजह से एनवीडिया का मार्केट वैल्यू जितना कम हुआ है, उससे कम निवेश की घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में की थी.एनवीडिया का मार्केट वैल्यू जितना कम हुआ है, उतनी बड़ी तो भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था भी नहीं है (देखें टेबल). वहीं अगर अरबपतियों की संपत्ति के रूप में देखें तो एनवीडिया का मार्केट वैल्यू दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल संपत्ति से भी अधिक घटा है. अरबपतियों की फोर्ब्स की सूची के मुताबिक टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक मस्क की कुल संपत्ति 433.8 अरब डॉलर की है.
क्या है डीपसीक
डीपसीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक चीनी कंपनी है.इसकी स्थापना लिआंग वेनफेंग नाम के इंजीनियर ने की थी. इसका मुख्यालय हांगचो में है. इस कंपनी को जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था. डीपसीक के लि वेनफेंग ने हेज फंड के जरिए निवेशक जुटाए थे. उन्होंने एनवीडिया ए100 चिप्स के ज़रिए एक स्टोर बनाया था.कहा जा रहा है कि करीब 50 हजार चिप्स के कलेक्शन से उन्होंने डीपसीक को लॉन्च किया था.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी फरवरी में कर सकते हैं अमेरिका का दौरा : राष्ट्रपति ट्रंप
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
जब स्कूटी लेकर मुंबई की सड़कों पर निकले थे विराट-अनुष्का, पहचान भी नहीं पाए थे फैंस, कपल ने छानी थी एक-एक गली
February 8, 2025 | by Deshvidesh News
बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति वित्त मंत्री को खिलाते हैं दही-चीनी, जानिए इस मिश्रण में छिपे हैं सेहत से जुड़े कौन से 5 फायदे
February 1, 2025 | by Deshvidesh News
Paatal Lok Season 2 Review: मनोरंजन के पाताल में ले जाता है पाताल लोक, इस वीकेंड सिर्फ इसी का भरोसा
January 17, 2025 | by Deshvidesh News