चांदनी चौक की 10 सीटों पर AAP, BJP या Congress? जानिए सभी उम्मीदवारों के नाम
January 24, 2025 | by Deshvidesh News

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए चांदनी चौक की 10 सीटों का रण…कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें… सब कुछ…
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार |
आदर्श नगर | मुकेश गोयल | राज कुमार भाटिया | शिवांक सिंघल |
वजीरपुर | राजेश गुप्ता | पूनम शर्मा | रागिनी नायक |
मॉडल टाउन | अखिलेश पति त्रिपाठी | अशोक गोयल | कुंवर करण सिंह |
त्रिनगर | प्रीती जितेंद्र तोमर | तिलक राम गुप्ता | सतेंद्र शर्मा |
शकुर बस्ती | सत्येंद्र जैन | करनैल सिंह | सतीश लूथरा |
शालीमार बाग | बंदना कुमारी | रेखा गुप्ता | प्रवीण जैन |
बल्लीमारान | इमरान हुसैन | कमल बागरी | हारून यूसुफ |
मटिया महल | शोएब इकबाल | दीप्ती इंदौरा | असीम अहमद खान |
सदर बाजार | सोम दत्त | मनोज कुमार जिंदल | अनिल भारद्वाज |
चांदनी चौक | पुनरदीप सिंह साहनी | सतीश जैन | मुदीत अग्रवाल |
अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
महाकुंभ के रास्ते में जाम के दौरान बस पर बैठकर ताश के पत्ते खेलते दिखे लोग, Video देख यूजर्स ने लिए मज़े
February 6, 2025 | by Deshvidesh News
पुष्पा 2 या कल्कि 2898 एडी नहीं, कुर्सी से चिपकने को मजबूर कर देगी ये साउथ इंडियन मूवी, IMDB ने भी दी जबरदस्त रेटिंग
February 12, 2025 | by Deshvidesh News
Live Updates: सीबीआई के नेतृत्व वाली एसआईटी ने तिरुपति लड्डू मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
February 10, 2025 | by Deshvidesh News