उत्तर पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों पर AAP, BJP या Congress? जानिए सभी उम्मीदवारों के नाम
January 24, 2025 | by Deshvidesh News

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए उत्तर पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों का रण…कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें… सब कुछ…
विधानसभा | AAP उम्मीदवार | BJP उम्मीदवार | Congress उम्मीदवार |
मुस्तफाबाद | अदील अहमद खान | मोहन सिंह बिष्ट | अली मेहँदी |
सीलमपुर | चौधरी जुबैर अहमद | अनिल गौड़ | अब्दुल रहमान |
घोंडा | गौरव शर्मा | अजय महावर | भीष्म शर्मा |
करावल नगर | मनोज त्यागी | कपिल मिश्रा | पीके मिश्रा |
रोहतास नगर | सरिता सिंह | जितेंद्र महाजन | सुरेशवती चौहान |
तिमारपुर | सुरेंद्र पाल सिंह | बिट्टू सूर्य प्रकाश खत्री | लोकेंद्र चौधरी |
सीमापुरी (एससी) | वीर सिंह धींगान | कुमारी रिंकू | राजेश लिलोथिया |
बुराड़ी | संजीव झा | शैलेंद्र कुमार (जदयू) | मंगेश त्यागी |
बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल वशिष्ठ | हाजी मोहम्मद इशराक खान |
गोकुलपुरी (एससी) | सुरेंद्र कुमार | प्रवीण निमेश | ईश्वर बागरी |
अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
Hot Categories
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
RELATED POSTS
View all
UGC NET Cut-off 2024, अर्थशास्त्र को छोड़कर सभी प्रमुख विषयों के लिए JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के कटऑफ में वृद्धि
February 27, 2025 | by Deshvidesh News
आयुर्वेद में देसी घी के ये नुस्खे पीरियड के दर्द को कर देंगे दूर, PCOD में भी कारगर
February 28, 2025 | by Deshvidesh News
CEC और EC की नियुक्ति वाले कानून को चुनौती देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 19 मार्च तक टाली सुनवाई
February 19, 2025 | by Deshvidesh News